आँनलाइन निःशुल्क कोचिंग - पेपर 1 (सामान्य अध्ययन) (Online Free Coaching Paper -1 "GS")
आँनलाइन निःशुल्क कोचिंग - पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)
प्रिय प्रतियोगियों,
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सिविल सेवा आज भारत में उपलब्ध सभी कैरियर विकल्पों में से सबसे प्रतिष्ठित विकल्प है। लाखों प्रतियोगियों की भीड़ में से कुछ सौ ही अंतिम रूप से चयनित हो पाते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2011 से प्रारंभिक परीक्षा की पद्धति में अहम बदलाव करते हुए ऐच्छिक विषय को हटा दिया है। वर्तमान में इस परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्न पत्र होते हैं। प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन (100 प्रश्न, कुल 200 अंक), एवं द्वितीय प्रश्न पत्र सीसैट (80 प्रश्न, 200 अंक)।
अगर विगत वर्षों के प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए सामान्य अध्ययन के प्रश्नों का अवलोकन किया जाए तो हम पाते हैं कि यह प्रश्न पत्र सागर की तरह अथाह गहराई के समान है, जिसका कहीं कोई ओर छोर नहीं है। तात्पर्य यह है कि यूपीएससी इस प्रश्न पत्र में कहीं से भी कोई भी सवाल पूछ सकती है। इस पत्र में, भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान, इतिहास (मुख्यतः आधुनिक भारत का इतिहास), पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, भारत एवं विश्व का भूगोल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समसामयिकी से प्रश्न पूछे जाते है। प्रश्नों की विविधता एवं इसकी गहराई को देखते हुए यह अति आवश्यक है कि विद्यार्थियों के पास इस परीक्षा रूपी भवसागर को पार करने के लिए सही रणनीति एवं स्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो। इन्हीं परिस्थितियों के आलोक में हमने आप सबके लिए एक ही मंच पर प्रश्न पत्र 1 की अध्ययन सामग्री का संकलन निःशुल्क किया है। हमने यह अभिनव प्रयास (जो भारत में संभवतः प्रथम है) उन अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर किया है जिनके अंदर प्रतिभा तो कूट-कूटकर भरी है, किंतु उनके पास अध्ययन सामग्री एवं सही मार्गदर्शन का अभाव है। हम आशा करते हैं कि हमारा यह छोटा सा प्रयास आपको आपकी मंजिल के करीब ले जाएगा। हमारे इस भागीरथ प्रयास में आपकी सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।
यह कोचिंग आपकी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में आपका मार्गदर्शन करेगा। इसमें हम आपको निम्नलिखित क्रम में विषय सामग्री देंगे:-
कोर्स में जुड़ने के बाद प्रतियोगी पायेंगेः-
पेपर-1 (सामान्य अध्ययन) के पाठ्क्रम का पूर्ण कवरेज-
- भारतीय इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन
- भारत एवं विश्व भूगोल
- भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास
- भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन
- सामान्य विज्ञान
- विज्ञान एवं प्रौधोगिकी
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
कोर्स में जुड़ने के लिए प्रतियोगियों को करना हैः-
- आपकी सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।
- आप समुचित सुझाव एवं फीडबैक दे सकते है।
कोर्स विवरण पेपर-1 (सामान्य अध्ययन) |
||||
| क्र.सं. | विषय | सत्रो की संख्या | गृह कार्यों की संख्या | टेस्ट |
| 1 | भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन | 14 | 28 | 1 |
| 2 | आर्थिक एवं सामाजिक विकास | 12 | 24 | 1 |
| 3 | सामान्य विज्ञान | 6 | 18 | 1 |
| 4 | भारत एवं विश्व भूगोल | 8 | 16 | 1 |
| 5 | भारतीय इतिहास एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम | 12 | 36 | 1 |
| 6 | पर्यावरण एवं पारिस्थतिकी | 10 | 20 | 1 |
| 7 | विज्ञान एवं प्रौधोगिकी | 8 | 16 | 1 |
| कुल सत्र | 70 | 158 | ||




ONLINE CHAT







CALL US