(Jobs) Recruitment of Assistant Professors at Bihar Public Service Commission: 2011
बिहार लोक सेवा आयोग
स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अन्तर्गत राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों के विभिन्न विभागों में सहायक प्राध्यापक के कुल 394 (तीन सौ चैरानवे) पदों पर नियुक्ति हेतु सुयोग्य उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। विभाग एवं आरक्षण कोटिवार रिक्तियों का विवरण निम्नवत् है:
रिक्तियों का विवरण:
पद नाम: सहायक प्राध्यापक
कुल रिक्त पद: 394
वेतनमान: वि॰सं॰ 06/2011 से वि॰सं॰ 37/2011 तक के लिए - 15,600-39,100/- रू॰ ग्रेड पे॰ - 6600/- रू॰
शैक्षिक योग्यता/अनुभव:
वि॰सं॰ 06/2011 से वि॰सं॰ 37/2011 तक के लिए दिनांक 31.07.2011 को -
-
विषय-विशेष में स्नातकोत्तर उपाधि एवं इसके उपरान्त तीन वर्षों का सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के पद का शैक्षणिक अनुभव।
-
सुपर-स्पेशलिटी विभागों/इकाईयों के लिए डी॰एम॰/एम॰सी॰एच॰ की कालावधि को उपर्युक्त के तहत पात्रता हेतु गणना की जाएगी।
-
राज्य स्वास्थ्य सेवा के पदाधिकारी, जो भारतीय चिकित्सा परिषद् द्वारा मान्यताप्राप्त अध्यापन चिकित्सालय में कम-से-कम तीन वर्षों तक रेजिडेंट/सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के रूप में कार्य कर चुके हों, उक्त पद के लिए आवेदन देने हेतु सुपात्र होंगे।
-
राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संविदारत ट्यूटर/सीनियर रेजिडेंट/सहायक प्राध्यापक, जिन्हें 03 (तीन) वर्षों का शैक्षणिक अनुभव प्राप्त है, भी उक्त शैक्षणिक अनुभव के आधार पर आवेदन देने के लिए सुपात्र होंगे।
उम्र सीमा: वि॰सं॰ 06/2011 से वि॰सं॰ 37/2011 तक के लिए दिनांक 31.05.2011 को अधिकतम, अनारक्षित वर्ग के लिए 45 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 50 वर्ष, महिला (अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग) के लिए 50 वर्ष तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 50 वर्ष। बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में कार्यरत चिकित्सकों के लिए उम्र सीमा का कोई बंधेज नहीं होगा।
शुल्कः केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के लिए 25/- (पचीस) रूपये $ बैंक चार्ज 50/- (पचास) रूपये; कुल 75/- (पचहत्तर) रूपये तथा अन्य के लिए 100/- (एक सौ) रूपये $ बैंक चार्ज 50/- (पचास) रूपये; कुल 150/- (एक सौ पचास) रूपये चालान के माध्यम से स्टेट बैंक आफ इंडिया की किसी भी शाखा में जमा करें। उक्त चालान आयोग के वेबसाईट http://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/Bank-Challan-DR-2011.pdf से डाउनलोड कर व्यवहार में ला एं। चालान की एक प्रति (BPSC's Copy) आवेदन के साथ निश्चित रूप से संलग्न करें तथा तीसरी प्रति (क्मचवेपजवतश्े ब्वचल) अपने पास सुरक्षित रखें।
चयन का आधार:
वि॰सं॰ 06/2011 से वि॰सं॰ 37/2011 तक के लिए शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर।
-
शैक्षिक योग्यता के लिए - 80 अंक
-
मूल्यांकन - अभ्यर्थियों की तुलनात्मक मेधा अवधारित करने के लिए निम्नलिखित यथाप्रदर्शित मूल्यांकन अंक आवंटित किए जाएंगे
आवेदन पत्र भरने हेतु आवष्यक निर्देष:
-
आवेदन निर्धारित प्रपत्र में ए-4 आकार (210 ┬┤297 मिमी॰) के मोटे कागज पर आयोग के वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर व्यवहार में ला यें। आवेदन प्रपत्र चार पृष्ठों में ही कागज के दोनों पार होना चाहिए। निर्धारित प्रपत्र से अलग, मुद्रित, टंकित, हस्तलिखित आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
-
आवेदन पत्र की सभी प्रविष्टियाँ नीले/काले बाल प्वाइंट पेन से स्वहस्तलिपि में साफ-साफ अंकित करें। चूंकि आवेदन कम्प्यूटरीकृत प्रणाली द्वारा प्रोसेस किया जाना है, अतः यह अनिवार्य है कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र में ही होय उचित एवं पूर्ण रूप से भरा हो और उसमें कोई संषोधन/ परिवर्तन/ओवरराइटिंग नहीं हो। आवेदन भरने हेतु अंग्रेजी के अंतर्राष्ट्रीय अंकों का ही प्रयोग करें।
-
हिन्दी अथवा अंग्रेजी में एक शब्द के बाद एक ब्लाक रिक्त रखें।
-
आवेदन की कंडिका 2(iii) में यदि आप किसी आरक्षित वर्ग से हैं तो 1 भरें एवं नहीं हैं तो 2 भरें।
-
आवेदन की कंडिका 2(iv) में, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार संबंधित आरक्षित वर्ग का कोड अनुसूचित जाति के लिये 02, अनुसूचित जनजाति के लिये 03, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिये 04, पिछड़ा वर्ग के लिये 05 एवं पिछड़े वर्ग की महिला के लिय 06 भरें।
अंतिम तिथिः
-
भरा हुआ आवेदन पत्र केवल निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट से इस प्रकार भेंजे कि गुरूवार, दिनांक 18.08.2011 की संध्या 5.00 बजे तक परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, 15, जवाहरलाल नेहरू मार्ग (बेली रोड), पटना - 800001 को अवष्य प्राप्त हो जाए।
-
यदि डाक सेवा में विलम्ब के कारण किसी अभ्यर्थी का आवेदन आयोग में निर्धारित अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त होगा, तो वैसे आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जायेगा और इसके लिए आयोग कतई जिम्मेवार नहीं होगा।
Click Here For Official Notification | Click Here For Application Form
Courtesy: bpsc.bih.nic.in



ONLINE CHAT






